Share

सलमान खान, लॉरेंस बिश्नोई की धमकी के बीच कलीना एयरपोर्ट पर आए नजर
धमकी भरा खत मिलने के बाद सोमवार को मुम्बई पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी। सलमान खान कलीना एयरपोर्ट पर आए नजर
सलमान खान और सलीम खान को धमकी भरा खत मिला है।सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।लॉरेन्स बिश्नोई से पूछताछ की जा रही है।
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी मिली है। इस बीच सलमान खान कलीना एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान सलमान खान ने चेक शर्ट, ब्लैक टीशर्ट, ब्लैक कैप और वाइट मास्क पहना था। आपको बता दें, धमकी भरा खत मिलने के बाद सोमवार को मुम्बई पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी। पुलिस के संयुक्त आयुक्त विश्वास नागरे पाटिल और अन्य अधिकारियों के साथ मुम्बई पुलिस की टीम बांद्रा पश्चिम स्थित सलमान के घर पर पहुंची। पुलिस टीम ने धमकी भरे पत्र के संबंध में सलमान खान के परिवार से पूछताछ की।
सलमान खान को फिल्म ‘रेडी’ के दौरान भी मारना चाहता था लॉरेंस बिश्नोई, ऐसे फ्लॉप हो गया था उसका प्लान
पुलिस ने बताया कि 87 वर्षीय सलीम खान को हाथ से लिखा धमकी भरा खत रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बांद्रा बैंडस्टैंड प्रोमेनेद में एक बेंच पर मिला। वह आमतौर पर जॉगिंग के बाद उसी बेंच पर बैठते हैं। यह खत उन्हें तथा सलमान खान को संबोधित करके लिखा गया था। इसमें उन्हें ‘मूसेवाला’ की तरह जान से मारने की धमकी दी गई थी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *