Share

यूपी: लखनऊ के DM अभिषेक प्रकाश की हो रही तारीफ, दिव्यांग महिला से कराया कलेक्ट्रेट की नई लिफ्ट का उद्घाटन
डीएम अभिषेक प्रकाश ने कहा कि ग्राउंड फ्लोर से फर्स्ट फ्लोर और सेकंड फ्लोर पर जाने के लिए अब नागरिकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वह लिफ्ट के माध्यम से अपने काम को पूरा कर सकते हैं।
लखनऊ के DM अभिषेक प्रकाश की हो रही तारीफदिव्यांग महिला से कराया कलेक्ट्रेट की नई लिफ्ट का उद्घाटनअभिषेक प्रकाश ने मई में चलाई थी वृक्षारोपण की मुहिम
यूपी: लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश अक्सर अपने बेहतरीन काम के लिए सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उन्होंने एक दिव्यांग महिला द्वारा कलेक्ट्रेट की नई लिफ्ट का उद्घाटन कराया है। उनके इस कदम की हर तरफ तारीफ हो रही है।
मौके पर डीएम ने कहा, ‘कलेक्ट्रेट को आज एक बड़ी सौगात मिली है। यहां तमाम कामों के लिए हजारों लोग रोज आते हैं। ऐसे में इस लिफ्ट का फायदा उनको मिलेगा। खासतौर पर दिव्यांग भाई-बहनों को इससे काफी सहूलियत मिलेगी।’
उन्होंने कहा कि ग्राउंड फ्लोर से फर्स्ट फ्लोर और सेकंड फ्लोर पर जाने के लिए अब नागरिकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वह लिफ्ट के माध्यम से अपने काम को पूरा कर सकते हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *