आजमगढ़ में नाई ने अपने ही ग्राहक के गले में घोपी कैंची, हुई मौत
आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कोइनहा बाजार निवासी शिवशंकर, बक्से का कारोबार करता था। उसके घर के सामने मोहम्मद परवेज की दुकान है, बुधवार देर शाम करीब आठ बजे शिवशंकर घर से निकला और परवेज की दुकान पर बाल कटवाने पहुंचा।
आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कोइनहा बाजार की घटनाबाल काटने के दौरान नाई और ग्राहक में हुआ था विवादबहस हुई तो नाई ने ग्राहक के गले में घोपी कैंची
आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कोइनहा बाजार में बुधवार देर शाम नाई की दुकान पर बाल कटवाने पहुंचे एक व्यक्ति पर नाई ने कैंची से हमला कर दिया, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कोइनहा बाजार निवासी शिवशंकर, बक्से का कारोबार करता था। उसके घर के सामने मोहम्मद परवेज की दुकान है, बुधवार देर शाम करीब आठ बजे शिवशंकर घर से निकला और परवेज की दुकान पर बाल कटवाने पहुंचा।
बाल काटने के दौरान हुआ था विवाद
इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान परवेज ने शिवशंकर पर कैंची से हमला कर दिया। परिजन गंभीर रूप से घायल शिवशंकर को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
Rear view shot of handsome hairdresser cutting hair of male client. Hairstylist serving client at barber shop. 