केके, लताजी, बप्पी लाहिड़ी, सिद्धू मूसेवाला ने कहा दुनिया से अलविदा

147
Share

म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए काला साल, केके, लताजी, बप्पी लाहिड़ी, सिद्धू मूसेवाला ने कहा दुनिया से अलविदा
केके के निधन से पूरा देश दुखी है खासकर म्यूजिक इंडस्ट्री के लोग सदमे में हैं, लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि केके इतनी जल्दी इस दुनिया से हमेशा के लिए चले गए।
केके, लताजी, बप्पी लाहिड़ी, सिद्धू मूसेवाला ने कहा दुनिया से अलविदा
सिंगर केके के निधन पर कोलकाता पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है।केके के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर केके उर्फ कृष्णकुमार कुन्नाथ का मंगलवार रात कोलकाता में निधन हो गया। वह महज 53 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। केके ने शाम को करीब एक घंटे तक दक्षिण कोलकाता के नजरूल मंच में एक कॉलेज द्वारा आयोजित एक संगीत कार्यक्रम में लाइव परफॉरमेंस दिया था। लाइव के दौरान उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और जब वो होटल के कमरे में वापस आए तो बेड पर गिर गए, जहां उन्हें उठाने की कोशिश नाकाम हुई तो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए काला साल
केके के निधन से पूरा देश दुखी है खासकर म्यूजिक इंडस्ट्री के लोग सदमे में हैं, लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि केके इतनी जल्दी इस दुनिया से हमेशा के लिए चले गए। ये साल वैसे भी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए ग्रहण बनकर आया है। लता मंगेशकर, बप्पी लाहिड़ी, शिव कुमार शर्मा और सिद्धू मूसेवाला के बाद सिंगर केके का जाना लोगों को उदास कर गया।

LEAVE A REPLY