Share

ऑस्ट्रेलिया : लेबर पार्टी के नेता एंथनी अल्बनीज होंगे ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने दी बधाई
साल 2007 के बाद से अल्बनीज की पार्टी ने पहली चुनावी जीत हासिल की है। वह जल्द ही पीएम पद की शपथ लेंगे। इस चुनाव में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन हार गए हैं।
लेबर पार्टी के नेता एंथनी अल्बनीज होंगे ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्रीपीएम मोदी ने एंथनी अल्बनीज को दी जीत की बधाई2007 के बाद से अल्बनीज की पार्टी ने पहली चुनावी जीत हासिल की
ऑस्ट्रेलिया के चुनावों में लेबर पार्टी के नेता एंथनी अल्बनीज ने जीत हासिल की है और वह अब ऑस्ट्रेलिया के नए पीएम होंगे। इस मौके पर पीएम मोदी ने उनको बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘एंथनी अल्बनीज को ऑस्ट्रेलियाई लेबर पार्टी की जीत और प्रधानमंत्री के रूप में उनके चुनाव के लिए बधाई। मैं अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझा प्राथमिकताओं के लिए आपके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।’
2007 के बाद से अल्बनीज की पार्टी ने पहली चुनावी जीत हासिल की
बता दें कि साल 2007 के बाद से अल्बनीज की पार्टी ने पहली चुनावी जीत हासिल की है। वह जल्द ही पीएम पद की शपथ लेंगे। इस चुनाव में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन हार गए हैं। चुनाव नतीजों के सामने आने के बाद मॉरिसन ने कहा कि वे अपनी पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हैं और वह लिबरल पार्टी के नेता के रूप में इस्तीफा देंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *