Share

राज ठाकरे ने की औरंगाबाद का नाम बदलने की मांग, जानिए अयोध्या दौरा रद्द होने का क्या खोला ‘राज’
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे की रविवार को पुणे में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र की उद्धव सरकार पर जमकर हमला बोला।
पीएम मोदी से की यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने की अपीलउद्धव व आदित्य ठाकरे पर भी बरसे राजअयोध्या दौरा रद्द होने का कारण खराब तबीयत बताया
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे की रविवार को पुणे में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र की उद्धव सरकार पर जमकर हमला बोला। साथ ही उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकर आंदोलन की वजह से हमारे 28 हजार लोगों को नोटिस मिला। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे हिंदू बच्चों पर आप केस दायर कर रहें हैं। हमारा आंदोलन होते रहेगा आप चिंता मत करो। हमारी लीगल टीम तैयार है। राज ने कहा अयोध्या दौरा रद्द होने का कारण बताया कि अगर मैं अयोध्या जाता तो मेरे खिलाफ कई केस दर्ज किए जाते। मैं रामलला के दर्शन करना चाहता था, लेकिन तबीयत ठीक नहीं होने के चलते ऐसा नहीं हो पाया।
अयोध्या मामले पर यह बोले ठाकरे
राज ठाकरे ने कहा, मैंने अपनी अयोध्या यात्रा स्थगित करने के बारे में ट्वीट किया था। मैंने जानबूझकर बयान दिया ताकि सभी को अपनी प्रतिक्रिया देने की अनुमति मिल सके। जो लोग मेरी अयोध्या यात्रा के खिलाफ थे, वे मुझे फंसाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मैंने इस विवाद में नहीं पड़ने का फैसला किया। अयोध्या दौरा रद्द होने को लेकर राज ठाकरे ने कहा कि, मेरी तबीयत कुछ ठीक नहीं है। मेरी कमर में कुछ तकलीफ हो रही है। मैं मुंबई गया और इसकी जांच करवाई, डॉक्टरों ने सलाह दी है कि मैं लंबी यात्रा ना करूं। कई पत्रकार अपने मन से कयास लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या दौरा कुछ समय के लिए स्थगित किया गया है। इस फैसले से कुछ लोगों को दुख हुआ और कुछ लोग खुश हो गए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *