एआईएमपीएलबी की अपील: अफवाहों पर ध्यान न दें मुसलमान, धर्म की मौजूदा राजनीति पर पीएम-सीएम तोड़ें मौन

363
Share

लखनऊ। आॅल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड(एआईएमपीएलबी) की अपील पर शुक्रवार को शहर की तमाम मस्जिदों में जुमे की नमाज में उलमा ने अमन की दुआओं के साथ मुसलमानों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई। उलमा ने नमाजियों को मस्जिद की अहमियत और उसकी फजीलत बताई।
ज्ञानवापी मस्ज्दि के साथ तमाम मस्जिदों को लेकर बन रहे माहौल को देखते हुए आॅल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने मस्जिदों के इमामों से अगले तीन सप्ताह तक जुमे की नमाज में मस्जिद की फजीलत पर रोशनी डालने के साथ ही अमन कायम रखने और अफवाहों से दूर रहने के लिए बयान करने की अपील की थी। बोर्ड की अपील के मद्देनजर शहर की तमाम मस्जिदों में जुमे की नमाज में अमन की दुआएं की गईं।
टीले वाली मस्ज्दि के इमाम मौलाना फजले मन्नान रहमानी ने कहा कि बनारस की ज्ञानवापी मस्जिद के साथ तमाम मस्जिदों को लेकर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। यहां तक कि कई संगठन टीले वाली मस्जिद को लेकर भी विवाद पैदा करने की कोशिश में लगे हैं लेकिन हमें सब्र से काम लेना है।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आदि पर किसी पर तरह की अफवाहों से दूर रहें और अमन बनाए रखें। मौलाना ने किसी भी तरह के धरना-प्रदर्शन से बचने की भी अपील की। वहीं ऐशबाग ईदगाह में मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली की गैर मौजूदगी में मौलाना मोहम्मद मुश्ताक ने जुमे की नमाज अदा कराई। उन्होंने मस्जिद की अहमियत और फजीलत पर रोशनी डालते हुए कहा कि मस्जिदों को नमाज से कायम रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने भी कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें, ज्ञानवापी मस्जिद का मामला अदालत में है। हमें अदालत पर भरोसा रखना चाहिए। इसी तरह की शहर की तमाम मस्जिदों में इमाम ने अमन कायम रहने की दुआ की।

LEAVE A REPLY