Share

Dhaar. दूल्हा आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचा तो देखी खंडित मूर्तिलोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया, गिरफ्तारी की मांगआरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस देख रही सीसीटीवी फुटेज
मध्यप्रदेश के धार जिले में शीतलामाता मंदिर में तोड़फोड़ और माता की मूर्ति को खंडित करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। मूर्ति खंडित होने की सूचना के बाद यहां लोगों में भारी आक्रोश है।

दूल्हा आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचा तो देखी खंडित मूर्ति
धार जिले में धरमपुरी नर्मदा तट स्थित शीतला माता मंदिर में विराजित माता की प्रतिमा काे उपद्रवियों द्वारा खंडित करने का मामला सामने आया है। बुधवार काे माता का आशीर्वाद लेने एक दूल्हा परिजनों के साथ पहुंचा तो उन्हें प्रतिमा खंडित मिली। प्रतिमा के खंडित होने की सूचना मिलते ही हिंदू समाजजन आक्रोशित हो गए और कार्रवाई की मांग करते हुए मंदिर पहुंचे। यहां पर वे करीब 5 घंटे तक यहां बैठे रहे। सूचना पर टीआई चंद्रभान सिंह चढ़ार, एसडीएम राहुल चौहान, एसडीओपी धीरज बब्बर और तहसीलदार मौके पर पहुंचे।

हनुमान चालीसा का पाठ किया, गिरफ्तारी की मांग
हिंदू समाज के लोग करीब 5 घंटे से भी अधिक शीतला माता घाट पर बैठे रहे और हनुमान चालीसा का पाठ किया। उन्होंने हिन्दू समाज की ओर से एसडीएम राहुल चौहान को चेतावनी पत्र सौंपते हुए मूर्ति को खंडित करने वालों की गिरफ्तारी की मांग रखी है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *