Share

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को है कैंसर! रिपोर्ट में दावा- बहुत कम वक्त बचा
न्यू लाइन मैगजीन ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि पुतिन बीमार हैं। इसमें दावा किया गया है कि एक रूसी अरबपति और एक पश्चिमी कारोबारी की बातचीत के रिकॉर्डिंग टेप में ये बात पता लगी है।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कैंसर होने की रिपोर्ट्सपुतिन के करीबी और एक अमीर कारोबारी ने किया दावापुतिन अपनी बीमारी से नहीं जीत पाएंगे, अमीर कारोबारी ने कहा
यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सेहत को लेकर चौंकाने वाली बात सामने आई है। पुतिन के करीबी और एक अमीर कारोबारी का कहना है कि रूस के राष्ट्रपति को ब्लड कैंसर है।
पुतिन की सेहत को लेकर ये दावा एक ऑडियो टेप के सामने आने के बाद किया जा रहा है। जिसमें यह भी कहा गया है कि रूसी राष्ट्रपति के पास अब ज्यादा समय नहीं बचा है। गौरतलब है कि इससे पहले भी ऐसी खबरें सामने आ चुकी हैं, जिसमें कहा गया था कि पुतिन को पार्किंसन बीमारी है।
न्यू लाइन मैगजीन ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि पुतिन बीमार हैं। इसमें दावा किया गया है कि एक रूसी अरबपति और एक पश्चिमी कारोबारी की बातचीत के रिकॉर्डिंग टेप में ये बात पता लगी है।
इस टेप में रूसी अरबपति कह रहा है कि पुतिन अपनी बीमारी से नहीं जीत पाएंगे और अगर जीत भी गए तो भी उन्हें तख्तापलट का सामना करना पड़ेगा। ये टेप 11 मिनट का है लेकिन इस टेप में बात कर रहे रूसी अरबपति का नाम उजागर नहीं हुआ है।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तबीयत को लेकर खबरें इसलिए भी सामने आ रही हैं क्योंकि बीते कुछ समय से जब उनको सार्वजनिक जगहों पर देखा गया तो वह स्वस्थ नहीं दिख रहे थे और उनकी गतिविधियां ये संकेत दे रही थीं कि सब कुछ सही नहीं है।
हालही में उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको से हाथ मिला रहे थे। इस दौरान पुतिन का हाथ कांप रहा था और वह इस कंपकपी को रोकने के लिए अपना हाथ सीने पर रखते हुए भी दिख रहे थे। इस दौरान जब वह लुकाशेंको की तरफ जाते हैं तो लड़खड़ा भी जाते हैं।
इसके अलावा एक और वीडियो में वह रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु से मुलाकात करते दिख रहे हैं। जिसमें वह टेबल का एक कोना लगातार पकड़े हैं और उनके चेहरे पर सूजन है। इस दौरान भी उनकी आवाज लड़खड़ा रही थी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *