Share

लखनऊ. योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 का पहला बजट 26 मई को पेश किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय ने 23 मई से शुरू होने वाले बजट सत्र का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
यूपी सरकार का बजट में इस बार फोकस संकल्प पत्र में किए गए वादों पर है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार इस बार युवाओं व किसानों को लेकर बड़े एलान कर सकती है।
विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, बजट सत्र के पहले दिन 23 मई को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दोनों सदनों के समक्ष अभिभाषण पेश करेंगी। 24 व 25 मई को अभिभाषण पर चर्चा होगी। 26 मई को बजट पेश किया जाएगा।
बजट में सिंचाई के लिए किसानों को मुफ्त बिजली की सौगात मिल सकती है। इससे सरकार पर सालाना 1845 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ने का आकलन है। इससे 2.38 करोड़ किसान परिवारों को लाभ मिलेगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *