Share

सीकर के पाटन थाना इलाके के सोहनपुरा में एक चलती गाड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कार चालक एंव औरएक युवक गम्भीर रूप से झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को कार से बाहर निकालकर पाटन अस्पताल में भर्ती करवाया। प्रथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कृष्ण कुमार पुत्र ओमप्रकाश खटीक निवासी पाटन और प्रमोद पुत्र भगवान सहाय निवासी प्रागपुरा दोनों कार से डाबला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हनपुरा के पास अचानक गाड़ी में आग लग गई। चलती गाड़ी में आग लगने से दोनों गम्भीर रूप से झुलस गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *