Share

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दूसरे कार्यकाल में दूसरी बार शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे उन्होंने सबसे पहले हनुमंत लला के दरबार में हाजिरी लगाई। मुख्यमंत्री ने दर्शन पूजन कर हनुमान जी की आरती उतारी और महंत संत रामदास से भी आशीर्वाद लिया। पुजारी रमेश दास व महंत बलराम दास द्वारा योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया गया। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने संतों से चर्चा भी की। हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामलला के दरबार पहुंचे और रामलला की आरती उतारी। इसके बाद मंदिर निर्माण का जायजा लिया। मुख्यमंत्री अयोध्या में चल रही विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे और बेगमपुरा स्थित बसंती के आवास पर भोजन करने भी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। पहले मुख्यमंत्री को अयोध्या में रात्रि विश्राम करना था, लेकिन अब वह शाम को छह बजे संतो से मुलाकात के बाद लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेगमपुरा स्थित दलित बसंती के घर भोजन करेंगे। यहां मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं बसंती का परिवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत को लेकर काफी उत्सुक है। बसंती ने अमर उजाला से बात करते हुए कहा कि यह बहुत ही सौभाग्य का विषय है । उनके स्वागत में अपनी क्षमता अनुसार पूरी तैयारियां की हैं जो हम रुखा सुखा खाते हैं वही मुख्यमंत्री को खिलाएंगे। कहा कि उनके लिए रोटी, लौकी की सब्जी, दाल ,चावल ,खीर और रायता बनाया है। बसंती के पति मनीराम तो भाव नजर आए कहा कि योगी बाबा ने जो किया है उसको कभी भुला नहीं सकते हैं हम टीन के शेड में रहते थे हमें पक्की छत मिल गई है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *