Share

कानपुर देहात। ललितपुर से लखनऊ जाते समय बारा टोल के पास सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेसेन यादव ने जोरदार स्वागत किया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और हालचाल पूछा। पूर्व जिलाध्यक्ष से कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए काम करते रहें। आने वाले समय में सब ठीक हो जाएगा। यहां शेखू खां, अर्पित त्रिवेदी, अच्छन कुरैशी, राघवेंद्र मिश्रा, गोविंद सिंह, अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
वहीं, भोगनीपुर चौराहा और मुगल रोड पर भी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। भोगनीपुर से प्रत्याशी रहे नरेंद्रपाल सिंह मनु ने उन्हें गदा भेंट की।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *