Share

बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता धमेंद्र की तबीयत हुई खराबरिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के प्राइवेट हॉस्पिटल में हुए थे भर्तीखुद वीडियो पोस्ट करके बताया- अब ठीक है सेहत
बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता धमेंद्र की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। जिसके बाद उन्हें मुंबई स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती भी कराया गया। हालांकि अब उनकी हालत में सुधार है और वह घर वापस आ गए हैं।
धमेंद्र ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी हेल्थ अपडेट से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया कि बैक पेन होने की वजह से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था, लेकिन अब वह बिल्कुल सही हैं और घर वापस आ गए हैं।
हेल्थ अपडेट देने के बाद धमेंद्र ने किया फैंस का शुक्रिया
हेल्थ ठीक होने के बाद धमेंद्र ने अपने फैंस का शुक्रिया भी अदा किया और कहा कि किसी भी चीज को जरूरत से ज्यादा नहीं करना चाहिए। मैंने ऐसा किया, इसलिए मुझे हॉस्पिटल की सैर करनी पड़ी और 3-4 दिन मैं काफी परेशान रहा। हालांकि आप सभी की दुआ से मैं वापस आ गया हूं। अब मैं पहले से ज्यादा केयरफुल हो गया हूं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *