Share

केकेआर और राजस्थान के बीच सीजन की यह दूसरी भिड़ंतकेकेआर ने 9 में से 3 और राजस्थान ने 9 में 6 मैचों में दर्ज की जीतलगातार पांच मैचों में हारकर आई केकेआर, राजस्थान को मुंबई ने दी थी मात
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 47वें मुकाबले में आमने-सामने हैं कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR)। दोनों ही टीमों का यह इस सीजन का 10वां मैच होगा। इससे पहले केकेआर 9 में से 6 मैच हार चुकी है और तीन जीती है। वहीं राजस्थान ने 9 में से 6 मैचों में जीत दर्ज की है और तीन में उसे हार मिली है। श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली कोलकाता पिछले 5 मैच लगातार हारकर इस मैच में उतरेगी तो राजस्थान भी पिछले मैच में मुंबई से हारकर आई है।
पॉइंट्स टेबल में राजस्थान 6 जीत के बाद 12 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। दूसरी तरफ कोलकाता की टीम 6 हार और तीन जीत के बाद 6 अंकों के साथ 8वें स्थान पर है। आज के मुकाबले में अगर राजस्थान जीतती है तो वह पॉइंट्स टेबल में लखनऊ सुपर जायंट्स को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। वहीं अगर कोलकाता अपने लगातार हार के क्रम को तोड़ जीत की पटरी पर लौटती है तो वह 8 अंकों के साथ पंजाब को पछाड़कर 7वें स्थान पर आ सकती है।
आइए अब जानते हैं इन दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां:-
केकेआर और राजस्थान दोनों टीमें पिछला मैच हारकर आई हैं और ऐसे में जीतने के लिए दोनों जोर लगाएंगी
केकेआर और राजस्थान दोनों टीमें पिछला मैच हारकर आई हैं और ऐसे में जीतने के लिए दोनों जोर लगाएंगी
कहां खेला जाएगा कोलकाता और राजस्थान के बीच का मुकाबला ?
कोलकाता और राजस्थान के बीच आईपीएल 2022 का 47वां मैच 2 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
कब शुरू होगा कोलकाता और राजस्थान के बीच का मैच ?
इस मुकाबले का लाइव एक्शन भारतीय समयानुसार 2 मई की शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि 7 बजे मैच का टॉस किया जाएगा।
मजबूत राजस्थान के सामने कोलकाता के लिए जीत की पटरी पर लौटने की चुनौती
कहां देख सकते हैं कोलकाता और राजस्थान के बीच मैच का लाइव टेलीकास्ट ?
कोलकाता और राजस्थान के बीच मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 3 और स्टार स्पोर्ट्स 3 एचडी पर किया जाएगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *