Share

राजेंद्रनगर से नई दिल्ली जा रही तेजस (पटना राजधानी) एक्सप्रेस में बुधवार की रात यात्रियों को खराब खाना परोसा गया। इसका विरोध करने पर पेंट्रीकार कर्मियों ने यात्रियों से हाथापाई की। इससे नाराज यात्रियों ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर हंगामा कर दिया। आरपीएफ कमांडेंट ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया।
राजेन्द्रनगर पटना से नई दिल्ली जा रही तेजस (पटना राजधानी) एक्सप्रेस बुधवार की रात दस बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही बी-9 कोच के यात्रियों ने प्लेटफार्म पर हंगामा शुरू कर दिया। बताया कि ट्रेन में यात्रियों को खराब खाना दिया गया। इसकी शिकायत करने पर पेंट्रीकार कर्मी हाथापाई पर उतर आए। यात्री पेंट्रीकार कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और ट्रेन सुपरिटेंडेंट को बुलाने की मांग कर रहे थे। हंगामे की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी भी पहुंच गई। यात्रियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। हंगामे को देखते हुए ट्रेन के सभी टीटीई और ट्रेन सुपरिटेंडेंट छिप गए। स्टेशन पर हंगामे की सूचना पर वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र स्टेशन पर पहुंचे और यात्रियों को शांत कराया।
ट्रेन सुपरिटेंडेंट को बुलाकर शिकायत लिखने को कहा। यही नहीं पेंट्रीकार कर्मी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद यात्री शांत हुए और ट्रेन आगे रवाना हुई। यात्रियों ने नई दिल्ली पहुंच कर पेंट्रीकार कर्मी के खिलाफ जीआरपी में शिकायत की। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *