Share

शादी का झांसा देकर महिला और उसकी नाबालिग बेटी को तीन महीने नोएडा में रखकर तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। यही नहीं सोते समय नाबालिग बेटी के निजी अंग में गर्म चिमटा लगाकर छेड़छाड़ भी की। पीड़िता ने मंगलवार को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि तीन साल पहले पति से उसका तलाक हो गया था। दूसरी शादी के लिए परिजनों ने तालग्राम क्षेत्र के मवइया गांव के रहने वाले अमित उर्फ नाहर सिंह से मुलाकात कराई थी। इसके बाद अमित ने शादी का झांसा देकर मुझे व मेरी दो नाबालिग बेटियों को अपने घर बुला लिया। इसके बाद मेरे साथ अवैध संबंध बनाने शुरू कर दिए।
कुछ महीनों बाद अमित मुझे व मेरी बेटियों को नोएडा ले गया। नोएडा में देह व्यापार करने के लिए मुझे व मेरी बेटियों पर भी दबाव बनाने लगा। एक दिन मेरी 15 साल की बेटी कमरे में सो रही थी, तभी अमित ने बेटी के निजी अंग में गर्म चिमटे से छेड़छाड़ की। इसके बाद तंमचे के बल पर मेरे और मेरी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया।
इसके बाद आए दिन अमित के पिता राम सिंह और दोस्त दिलीप भी मेरे व मेरी बेटी के साथ दुष्कर्म करने लगे। इन लोगों ने तीन महीने तक नोएडा में रखा। दिलीप ने दुष्कर्म के वीडियो बना लिए थे। तब से अमित और उसका दोस्त पवनेश वीडियो को लेकर ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता ने मंगलवार को सदर कोतवाली में तालग्राम क्षेत्र के मवइया गांव के अमित उर्फ नाहर सिंह, राम सिंह, दिलीप उर्फ राजा, पवनेश और अमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि नोएडा में सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस की टीम गठित करके नोएडा भेजी जाएगी। साथ ही जांच-पड़ताल के बाद कठोर से कठोर कार्रवाई भी की जाएगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *