Share

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में दो गुटों में पुरानी रंजिश में भिड़ गए। विवाद में दोनों गुटों में धारदार हथियार चले। दोनों पक्षों में दो महिलाएं समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर के थाना मिर्जापुर इलाके के गांव शाहपुर बांस में सोमवार की देर रात दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर धारदार हथियार चले, जिसमें दो महिलाओं समेत सात लोग घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बेहट सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से सभी घायलों को हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
गांव शाहपुर बांस निवासी चेतराम व अमित के परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। रात करीब साढ़े 9 बजे दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। आरोप है कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला किया, जिसमें अमित कुमार (40), सागर (18) पुत्र अमित, कविता (35) पुत्री मुकन्दा, कुलदीप (19) पुत्र मांगेराम, कस्तूरी (80) पत्नी मुकन्दा व दूसरे पक्ष से चेतराम (50) पुत्र मुक्तयार व शिवकुमार (16) पुत्र चेतराम गंभीर घायल हुए है।
सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को रात में बेहट सीएचसी लेकर आई। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को डॉक्टरों ने गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *