Share

आमतौर पर शादी के वक्त दूल्हा-दुल्हन को ऐसा तोहफा दिया जाता है, जो आगे उनके काम आए। या फिर, कुछ ऐसा उपहार दिया जाता है, जो बुरे वक्त में उनकी जरूरत पूरा कर सके, लेकिन गुजरात की एक शादी में वक्त की जरूरत के हिसाब से सटीक तोहफा दिया गया है। दरअसल, राजकोट से एक अजीब सा मामला सामने आया है। यहां एक शादी में दूल्हे को उपहार में नींबू दिए गए हैं। बढ़ते दामों के बीच दूल्हे को नींबू उपहार में देने की चर्चा अब हर ओर हो रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह मामला राजकोट के धोराजी शहर का है। यहां शादी में आए सभी लोगों ने दूल्हे को उपहार में नींबू ही दिए। शादी में शामिल हुए एक व्यक्ति दिनेश ने बताया कि, इस समय राज्य और देश में नींबू की कीमतें बढ़ गई हैं। इस मौसम में नींबू की बहुत जरूरत पड़ती है। इसलिए मैंने नींबू भेंट किए हैं। इस अनोखे उपहार की तस्वीरें भी जारी की गई हैं। इसमें दो पैकेट में कुछ नींबू रखे दिखाए दे रहे हैं और लोग दूल्हे को तोहफे में दे रहे हैं।
बढ़ते तापमान और उच्च मांग के कारण नींबू की कीमतें आसमान छू रही हैं। इस बीच कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जो हैरान करने वाली हैं। कई स्थानों से नींबू की चोरी का मामला सामने आ चुका है, तो वहीं सोशल मीडिया पर भी नींबू को लेकर कई मजेदार वीडियो वायरल हो रहे हैं। महंगाई का आलम यह हो रहा है कि, लोग नींबू खरीदने से परहेज करने लगे हैं। 200 से 250 रुपये किलो मिल रहा नींबू
नींबू के बढ़ते दामों का असर यह हो रहा है कि, इसकी कीमतें थोक बाजार में 200 से 250 रुपये किलो तक पहुंच गई हैं। फुटकर में 10 से 15 रुपये का नींबू मिल रहा है। जबकि, एक महीने पहले इसकी कीमत 60 रुपये किलो तक ही थी। जबकि, 2020 में यही नींबू 15 से 20 रुपये किलो तक बिका था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *