Share

भारतीय सिनेमा पर इस समय साउथ इंडस्ट्री के कलाकारों का दबदबा है। उनकी फिल्में तो बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन कर ही रही हैं साथ ही में साउथ एक्टर्स के प्रति लोगों में जबरदस्त दीवानगी भी देखने को मिल रही है। दक्षिण भारतीय सिनेमा के कलाकारों ने अब देश भर में अपनी पहचान बना ली है। इस समय बॉक्स ऑफिस पर आरआरआर और केजीएफ 2 धमाल मचा रही हैं, तो वहीं पुष्पाः द राइज से लाइमलाइट में आए अल्लू अर्जुन का खुमार भी अभी उतरा नहीं है। पुष्पा की सफलता के बाद अल्लू की लोकप्रियता में भी काफी इजाफा देखने को मिला है। यहां तक कि इंस्टाग्राम पर भी उनके फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है और अभिनेता ने 18 मिलियन फॉलोअर्स पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर पुष्पा स्टार ने खास अंदाज में अपने फैंस का दिल से शुक्रिया भी कहा है।कहा-फैंस को धन्यवाद
अभिनेता अल्लू अर्जुन ने 18 मिलियन फॉलोअर्स होने की खुशी में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से पोस्ट शेयर की है। जिसमें वह फुल स्वैग में दिखाई दे रहे हैं। अपनी तस्वीर शेयर करते हुए अल्लू ने फैंस को शुक्रिया भी कहा है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ’18M के लिए धन्यवाद। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद। हमेशा के लिए आभार’। अपने चहेते सुपरस्टार की इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
फैंस कर रहे पुष्पा 2 का इंतजार
अल्लू की इस पोस्ट पर प्रशंसक उन्हें 18 मिलियन फॉलोअर्स होने की बधाई तो दे ही रहे हैं। इसके साथ ही में फैंस उनकी तारीफों के पुल भी बांध रहे हैं। एक प्रशंसक ने पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा,’आप खूबसूरत दिल वाले सबसे स्टाइलिश इंसान हैं’ तो वहीं दूसरे ने प्यार से लिखा, बधाई हो बन्नी अन्ना (अल्लू को फैंस और इंडस्ट्री में प्यार से बन्नी बुलाते हैं) इसी तरह से एक प्रशंसक ने लिखा,’आप हमेशा हमारे प्यार हैं और पुष्पा भाग 2 का इंतजार कर रहे हैं’। बता दें खबरे आ रही हैं कि पुष्पा 2 को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *