Share

भाजपा MCD के चुनाव टाल रही है -केजरीवालसबसे बड़ी पार्टी एक छोटी सी आम आदमी पार्टी से घबरा के भाग गयी-केजरीवाल
नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सीधे-सीधे बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि वह एमसीडी के चुनाव समय पर करा के और जीत कर दिखाए तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का दिल्ली नगर निगम के चुनाव टालना शहीदों का अपमान है जिन्होंने अंग्रेजों को देश से भगाकर देश में जनतंत्र स्थापित करने के लिए कुरबानियाँ दीं थीं। आज ये हार के डर से दिल्ली नगर निगम के चुनाव टाल रहे हैं, कल ये राज्यों और देश के चुनाव टाल देंगे।

केजरीवाल ने कहा-‘भाजपा MCD के चुनाव टाल रही है कि दिल्ली के तीनों निगम एक कर रहे है। क्या इस वजह से चुनाव टल सकते हैं? कल ये गुजरात हार रहे होंगे तो क्या ये कह कर टाल सकते हैं कि गुजरात और महाराष्ट्र को एक कर रहे हैं? क्या इसी तरह का कोई बहाना बना कर लोक सभा चुनाव टाले जा सकते हैं?’

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा-भाजपा अपने आप को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है। कमाल है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी एक छोटी सी आम आदमी पार्टी से घबरा के भाग गयी? हिम्मत है तो MCD के चुनाव टाइम पे करवा के और जीत कर दिखाओ, हम राजनीति छोड़ देंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *