Share

वॉशिंगटन. हिंदू आस्था का सम्मान करते हुए अमेरिकी वायु सेना ने भारतीय मूल के एक वायुसैनिक को अपने मस्तक पर तिलक लगाकर ड्यूटी करने की इजाजत दे दी। अमेरिका के व्योमिंग में एक एयरबेस पर तैनात दर्शन शाह दो साल से इसकी अनुमति मांग रहे थे।

आखिरकार शाह को धार्मिक आधार पर यह छूट दे दी गई है। अब वह तिलक लगाकर अमेरिकी वायुसेना में सेवाएं देंगे। शाह की मांग का ऑनलाइन ग्रुप चैट के माध्यम से दुनिया भर से समर्थन किया जा रहा था। 22 फरवरी 2022 को उन्हें वर्दी के साथ तिलक लगाने की इजाजत दे दी गई। शाह ने कहा, टेक्सास, कैलिफोर्निया, न्यू जर्सी और न्यूयॉर्क के मेरे दोस्त मुझे और मेरे माता-पिता को संदेश भेज रहे हैं कि वे बहुत खुश हैं कि अमेरिकी वायु सेना में ऐसा कुछ हुआ है।

स्वामीनारायण संप्रदाय से जुड़ा है शाह का परिवार
शाह का पालन-पोषण मिनेसोटा के एक गुजराती परिवार में हुआ था। ये परिवार बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तन स्वामीनारायण संस्थान से जुड़ा है। इस संप्रदाय का प्रतीक चंदन तिलक है। यह यू-आकार का होता है। दर्शन शाह जून 2020 में अमेरिकी सेना में बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण शुरू करने के बाद से वर्दी के साथ तिलक लगाने की अनुमति मांग रहे थे। उन्होंने हर माह इस दिशा में अमेरिकी वायुसेना की ग्लोबल स्ट्राइक कमांड से संपर्क किया। वह इस इजाजत के लिए लगातार प्रयासरत रहे, आखिरकार उन्हें अनुमति दे दी गई।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *