Share

देहरादून.

भाजपा कार्यालय में जश्न तो कांग्रेस कार्यालय में पसरा सन्नाटा
भाजपा कार्यालय में एक ओर जहां जश्न की तैयारियां चल रही हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के कक्ष में ताला लगा हुआ है। पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता यहां नजर नहीं आ रहा।

इस्तीफा सौंपने के बाद क्या बोले सीएम धामी..
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है। इस दौरान सीएम धामी धामी ने कहा कि हमें एक नया जनादेश मिला है और यह कार्यकाल पूरा हो गया है, इसलिए राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दे दिया। उन्होंने मुझे नई सरकार के शपथ ग्रहण तक कार्यवाहक के तौर पर अपनी भूमिका निभाने के लिए कहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया इस्तीफा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दोपहर 1:30 बजे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से भेंट कर मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र सौंपा। पुष्कर सिंह धामी का इस्तीफ़ा स्वीकार करते हुए राज्यपाल ने उनसे राज्य में नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति होने एवं पदभार ग्रहण करने की अवधि तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *