Share

लखनऊ. वरिष्ठ शिया धर्मगुरु और इमाम-ए-जुमा मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने जनता से उस पार्टी को वोट देने की अपील की है जो दंगा-फसाद रोकने में सक्षम हो। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मौलाना जवाद ने नाम लिए बिना कहा कि मुसलमानों की सबसे बड़ी हमदर्द समझी जाने वाली पार्टी ने शिया कौम के एक शख्स को टिकट देने के बाद वापस लेकर कौम का अपमान किया है।

रविवार को वायरल हुए वीडियो में मौलाना जवाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और कानून मंत्री ब्रजेश पाठक की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। योगी सरकार की तारीफ करते हुए मौलाना जवाद ने कहा कि भाजपा सरकार ने शिया कौम की काफी मदद की है। ऐसे में हमें उन्हें वोट करना चाहिए, जिसने हमारी मदद की है।

जो हमें दुख दे रहे हैं, उनसे दूर रहने की जरूरत है। जो दंगा-फसाद रोक सके, हमें उसे वोट करना चाहिए। चौथे चरण में लखनऊ में 23 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। ऐसे में उनका बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *