Share

नई दिल्ली. इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को एयर विस्तारा की फ्लाइट की इमरजेंसी लैडिंग हुई। फ्लाइट ने दिल्ली से अमृतसर के लिए उड़ान भरी थी। फ्लाइट नंबर यूके-697 की इमरजेंसी लैडिंग हुई है। गनीमत है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।

तकनीकी खराबी के चलते दिल्ली से अमृतसर के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद दिल्ली हवाईअड्डे पर विमान लौट आया। संचालन के लिए एक अन्य विमान की व्यवस्था की गई।
फ्लाइट में 28 क्रू मेंबर समेत 147 यात्री सवार थी। तकनीकी खराबी के चलते सबकी जान खतरे में पड़ गई थी। पायलट की सूझबूझ के चलते सबकी जान बच गई। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
इस मामले में विस्तारा एयरलाइंस ने बयान जारी करते हुए कहा कि दिल्ली से अमृतसर जाने वाली फ्लाइट में तकनीकी खराबी का पता चला। यात्रियों की जान खतरे में न पड़ जाए, इसके लिए पायलटों ने लौटने का फैसला किया। आईजीआई हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से फ्लाइट की इमरजेंसी लैडिंग कराई गई। अन्य विमान को तुरंत अमृतसर के लिए उड़ान भरने की व्यवस्था की गई।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *