Share

मैनपुरी . मैनपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र के कोसमा चौराहे पर जनसभा करने आए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि करहल में कमल खिला दो पूरे यूपी से सपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि एक ही सीट तीन सौ सीट का काम करेगी। संबोधन के दौरान उनके निशाने पर सपा और अखिलेश यादव रहे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने नामांकन के दौरान कहा था अब सीधे प्रमाण पत्र लेने आऊंगा। लेकिन भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के आगे उन्हें छह दिन बाद ही मैदान में उतरना पड़ा।
मुलायम सिंह की सभा पर कसा तंज
करहल क्षेत्र में ही गुरुवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की जनसभा पर भी तंज कसा। गृहमंत्री ने कहा कि बुजुर्ग नेताजी को भी अखिलेश यादव को मैदान में उतारना पड़ा। सपा को उन्होंने परिवारवादी पार्टी बताते हुए कहा कि सपा शासन में सैफई परिवार के 45 लोग अलग-अलग पदों पर थे। इससे साफ है कि सपा किसी जाति या समाज के लिए नहीं बल्कि परिवार के लिए काम करती हैं।

अमित शाह ने कहा कि सपा के स का मतलब है संपत्ति इकट्ठा करो और प का मतलब है परिवारवाद चलाओ। जनता से गृहमंत्री ने करहल सीट से प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और किशनी से डॉ. प्रियरंजन आशू दिवाकर को जीत दिलाने की अपील की।
‘मोदी चाय बेचने वाले का बेटा, जानता है गरीबी का दर्द’
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि देश के के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक चाय बेचने वाले के बेटे हैं। वे गरीब घर में पैदा हुए और गरीबों का दर्द जानते हैं। इसलिए उन्होंने गरीबों के उपचार के लिए आयुष्मान भारत योजना, राशन के लिए गरीब कल्याण अन्न योजना और किसानों के लिए सम्मान निधि की शुरुआत की।
फिरोजाबाद में भी जनसभा को किया संबोधित
करहल से पहले अमित शाह ने फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि पहले और दूसरे चरण में सपा का सूपड़ा साफ हो गया है। इस बार 300 से ज्यादा सीटों के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीब और मजदूरों का कल्याण करना चाहती है, जबकि सपा संपत्ति इकट्ठा करने के साथ परिवारवाद की राजनीति करती है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *