Share

लखनऊ. सोमवार से प्रदेश में सभी स्कूलों को खोलने का आदेश जारी करने के बाद शनिवार को सभी सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति का आदेश जारी कर दिया गया है। हालांकि, कर्मचारियों को कार्यस्थल पर कोरोना प्रोटोकाल का पूरी तरह पालन करना होगा।

शुक्रवार देर रात प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने प्रदेश के सभी स्कूलों को खोलने का आदेश जारी कर दिया है। अवस्थी ने बताया कि सोमवार से सारे स्कूल खोले जाएंगे। इस दौरान सभी कक्षाओं के विद्यार्थी उपस्थित हो सकेंगे।

इससे पहले कक्षा नौ से लेकर 12 तक के स्कूल छह फरवरी से खोलने के निर्देश दिए गए थे। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए दिसंबर के अंत में प्रदेश सरकार ने सभी स्कूलों को बंद कर दिया था। ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने की अनुमति दी गई थी। लेकिन अब तेजी से कम हो रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए स्कूलों को खोलने का आदेश जारी कर दिया गया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *