Share

गांधीनगर. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शनिवार को कहा कि पांच से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कोरोना वायरस रोधी टीके की खुराक दिए जाने के विषय पर बात की। उन्होंने कहा कि जैसे ही विशेषज्ञों के समूह की ओर से इसकी सिफारिश की जाती है, सरकार इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण की शुरुआत कर दी। हालांकि, उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों के समूह ने अभी तक इसे लेकर कोई सिफारिश नहीं की है।

मंडाविया ने यह बात गुजरात की राजधानी गांधीनगर में कही। यहां वह आम बजट पर भाजपा की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘किस आयु वर्ग में टीकाकरण कब शुरू करना है, यह वैज्ञानिकों के एक समूह की सिफारिशों के आधार पर तय किया जाता है। बच्चों के लिए जैसे ही इस समूह से सिफारिश मिलती है, हम इसे तुरंत लागू करेंगे।’

देश में 15 से 18 वर्ष की आयु के लोगों का टीकाकरण पिछले महीने शुरू हुआ था। मंडाविया ने कहा, आज टीकाकरण कोई मुद्दा नहीं है। हमारे पास पर्याप्त टीके हैं, खुराकों की कोई कमी नहीं है। हम निश्चित तौर पर वैज्ञानिक समुदाय की सिफारिशों का पालन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि महामारी की तीसरी लहर के दौरान कोरोना के खिलाफ जंग में भारत ने टीकाकरण का प्रभावी तरीके से इस्तेमाल किया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *