Share

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में चल रहा विधानसभा चुनाव अब दूसरे चरण की तरफ बढ़ चुका है। 14 फरवरी को प्रदेश के नौ जिलों की 55 सीटों पर मतदान होना है। इनमें अमरोहा, बरेली, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, सहारनपुर, बिजनौर, संभल, रामपुर और बदायूं जिला शामिल है। 55 सीटों पर कुल 586 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

586 प्रत्याशियों में से 147 यानी 25% दागी हैं। मतलब इनपर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें भी 113 प्रत्याशी ऐसे हैं जिनपर गंभीर धाराओं में मुकदमे चल रहे हैं। इस मामले में समाजवादी पार्टी के सांसद और रामपुर से प्रत्याशी आजम खान पहले और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान दूसरे नंबर पर हैं। आजम पर कुल 87 मामले चल रहे हैं, जबकि बेटे अब्दुल्ला पर 43 मामले दर्ज हैं।

सबसे ज्यादा सपा ने दागियों को टिकट दिया
समाजवादी पार्टी ने दूसरे चरण में सबसे ज्यादा दागी नेताओं को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने कुल 67% आपराधिक छवि वाले नेताओं को टिकट दिया है। इस मामले में दूसरे नंबर पर कांग्रेस है। कांग्रेस के 43% उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले चल रहे हैं। दागियों को टिकट देने में बहुजन समाज पार्टी तीसरे नंबर पर आती है। बसपा ने दूसरे चरण में 36% आपराधिक छवि वाले नेताओं पर भरोसा जताया है। भाजपा इस मामले में चौथे और आम आदमी पार्टी पांचवे नंबर पर है। भाजपा ने 34% और आम आदमी पार्टी ने सबसे कम 14% दागियों को टिकट दिया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *