Share

पटना. बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति के पास शिव शक्ति नगर में एक इमारत की पांचवीं मंजिल से दो लड़कियों को नीचे फेंक दिया गया है. एक लड़की की मौत हो गयी और दूसरी घायल है. घटना से गुस्साए लोगों ने जमकर बवाल काटा है. कई गाड़ियों में आग लगा दी गयी है. लोगों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस लोगों को शांत करने में लगी है.

छत पर छिपे थे अपराधी
बताया जाता है कि शिव शक्ति नगर में 5 मंजिला मकान की छत पर कुछ बदमाश छिपे हुए थे. इसी दौरान कपड़ा फैलाने गयी दो बच्चियों को बदमाशों ने छत से नीचे फेंक दिया. एक बच्ची की मौके पर हुई मौत हो गयर, जबकि दूसरी को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है.

दो बहनों में एक की मौत
दोनों बच्चियां की पहचान फल विक्रेता नंदलाल गुप्ता की बेटी 10 वर्षीय शालू और 12 वर्षीय सलोनी के रूप में हुई है. वारदात की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गयी और बवाल शुरू हो गया. गुस्साए लोगों ने तोड़फोड़ के साथ ही आगजनी शुरू कर दी है.

पुलिस कर रही है पूछताछ
घटना का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. गुस्साएं लोगों ने दो ऑटों को आग के हवाले कर दिया. बताया जाता है कि आरोपी इस इलाके का भी रहने वाला नहीं है. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मुन्ना जी के मकान में बच्ची अपने माता-पिता के साथ किराए पर रहती थी.

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *