Share

शामली. सपा-रालोद गठबंधन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले बागपत के छपरौली और फिर मेरठ सिवालखास सीट पर प्रत्याशी को लेकर खूब विवाद हुआ। जाट समाज के लोगों ने सिवालखास सीट पर सपा प्रत्याशी गुलाम मोहम्मद का विरोध किया और इस सीट पर रालोद के उम्मीदवार को टिकट देने की मांग की थी। हालांकि चौधरी जयंत ने इसके लिए साफ इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि गठबंधन ने जो निर्णय लिया है सोच समझ कर लिया है। वहीं अब शामली में एक वीडियो वायरल होने से जयंत की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। वायरल वीडियो में एक युवक कह रहा है कि यहां सपा प्रत्याशी नाहिद हसन को कुछ लोग परेशान कर रहे हैं। चेतावनी दी कि अगर यह सब बंद नहीं हुआ तो हमारी संख्या बहुत ज्यादा है इलाज कर देंगे।

पुलिस ने की कार्रवाई
विधानसभा चुनाव से पहले जाति विशेष को लेकर टिप्पणी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो के आधार पर थाना कांधला पुलिस ने दो नामजद और चार अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।

बताया गया कि कई दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें विधानसभा चुनाव को लेकर पांच-छह व्यक्ति जाति विशेष को लेकर टिप्पणी कर रहे हैं। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई गई तो वह कांधला की पाई गई। वीडियो के आधार पर दो व्यक्ति की पहचान हुई। इस मामले में कांधला थाने पर उप निरीक्षक राजेश कुमार की तरफ से सांप्रदायिक सद्भावना को बिगाड़ने की कोशिश करने, आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने और महामारी अधिनियम के तहत अरशद व मोटा निवासी मोहल्ला गुजरान कांधला और तीन-चार व्यक्ति अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई। एसपी ने बताया कि इस मामले में आरोपी अरशद समेत दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *