Share

इटावा। इटावा के पक्का बाग हाईवे पुल के नीचे खड़े भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमित बरुआ को बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। जब तक लोग कुछ समझ पाते हमलावर मौके से भाग निकले। जिला अस्पताल से उन्हें गंभीर हालत में सैफई मिनी पीजीआई रेफर किया गया है।

घटना शुक्रवार देर शाम करीब 7:30 बजे की है। इकदिल के रहने वाले अमित बरुआ (26) भाजपा युवा मोर्चा के मानिकपुर मोहन के मंडल अध्यक्ष हैं। पक्का बाग हाईवे पुल के नीचे वह अपनी स्कॉर्पियो के पास खड़े होकर कुछ साथियों से बातचीत कर रहे थे तभी बाइक पर सवार होकर आए दो अज्ञात हमलावरों ने तमंचे से अमित बरुआ को गोली मार दी। गोली सर के नीचे लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। इधर, गोली चलने से भगदड़ मच गई और हमलावर भाग निकले।

गोली चलने की आवाज सुनकर मानिकपुर मोड़ पर चेकिंग कर रहे पक्का बाग चौकी इंचार्ज राजेश यादव मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में अमित को उनके समर्थकों की मदद से जिला अस्पताल ले गए। जहां से उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया। इधर, घटना सूचना मिलते ही एसएसपी, एसपी समेत तमाम पुलिस अधिकारी और कई भाजपा नेता सैफई पहुंच गए। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि अमित बरुआ का इलाज चल रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कोतवाली के रहने वाले तनु नाम के युवक व उसके कुछ साथियों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *