Share

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि कोविड सैपंल जांच का दायरा 25 लाख से बढाकर 30 लाख किया जाए। संदिग्धों की हर हाल में जांच करें ताकि हर मरीज को ट्रेस किया जा सके। जिन जनपदों में टीकाकरण की गति धीमी है उस जनपद में विशेष प्रयास कर टीकाकरण की गति को तेज किया जाए। वह बृहस्पतिवार को अपने सरकारी आवास पर कोविड की समीक्षा कर रहे थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि घर-घर स्क्रीनिंग अभियान के लिए स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण कराया जाए। संदिग्ध मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध कराए। हर जिले के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा इंटीग्रेटेड कोविड कमाण्ड सेन्टर में प्रतिदिन बैठक कर स्थिति की समीक्षा की जाए। मरीजों और उनके परिजनों से संवाद रखा जाए। लोगों को टेलीकंसल्टेशन की सुविधा उपलब्ध करायी जाए।

टीईटी परीक्षा की तैयारी करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि 23 जनवरी 2022 को प्रस्तावित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को सुचारु रूप से कराने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली जाए। यदि कोई कोविड पॉजिटिव अभ्यर्थी परीक्षा देने का इच्छुक हो तो उसके लिए अलग कक्ष की व्यवस्था की जाए। परीक्षा केंद्र पर एक कोविड केयर सेंटर की स्थापना की जाए। संदिग्ध एवं अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाए। उन्होंने कहा पेपर लीक जैसी किसी भी प्रकार की घटना स्वीकार नहीं की जाएगी। पेपर लीक होने पर सम्बन्धित जिलाधिकारीए बेसिक शिक्षा अधिकारीए परीक्षा केन्द्र प्रभारी सहित सभी की जिम्मेदारी तय होगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *