Share

प्रयागराज. उत्तर प्रदेश में होने वाली आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने रविवार को सिविल लाइंस स्थित जनसत्ता पार्टी कार्यालय में विधानसभा चुनाव को लेकर संकल्प पत्र जारी किया। विस चुनाव मेें वह प्रदेश की 100 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने जा रहे हैं।

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव शैलेंद्र सरोज ने प्रेस वार्ता के जरिए बताया कि दूसरे दलों से गठबंधन की बात जारी है, लेकिन इस बर अंतिम मोहर राष्ट्रीय अध्यक्ष राज भैया ही लगाएगें। वहीं प्रयागराज की दो सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की जा रही है। फाफामऊ विधानसभा सीट से लक्ष्मीनारायण जायसवाल और सोरांव से डॉ. सुधीर राय को प्रत्याशी बनाया गया है।
अब तक 16 प्रत्याशी हो चुके हैं घोषित

उन्होंने ने कहा कि अभी तक 16 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। बाकी सीटों पर भी जल्द ही प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। सेवा संकल्प पत्र नाम से जारी हुए 22 बिंदुओं के इस पत्र में कई घोषणाएं की गई हैं। इसमें किसानों, बेरोजगारों, महिलाओं, दिव्यांगों समेत सेना और अर्ध सैनिक बलों के जवानों से भी जुड़े मुद्दों को भी शामिल किया गया है।
संकल्प पत्र किया जारी
संकल्प पत्र में शामिल कृषि उपज की पूर्ण खरीदारी और लाभकारी मूल्य देने की गांरटी, सिंचाई के समय नहरों में पानी और बिजली की उपलब्धता के साथ यूरिया डीएपी व उर्वरक की उपलब्धता, किसानों के हित के लिए सभी कृषि यंत्रों को कर मुक्त किया जाएगा, पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाएगा, यूपी के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को दस लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा फ्री दिया जाएगा। इसके अलावा पत्रकारों की सुरक्षा स्वास्थ्य एवं आवास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *