Share

लखनऊ. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2022 अप्रैल-मई में आयोजित की जाएगी। परिषद की ओर से विधानसभा चुनाव की तिथियां घोषित होने के बाद परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया जाएगा। प्रदेश में विधानसभा चुनाव फरवरी-मार्च में प्रस्तावित है। परीक्षा के लिए करीब 55 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। बोर्ड की ओर से इस वर्ष भी पाठ्यक्रम 30 प्रतिशत कम किया गया है।
यूपी बोर्ड की ओर से अप्रैल-मई में बोर्ड परीक्षा कराने की तैयारी की जा रही है। परिषद के अधिकारी ने बताया कि परीक्षा का कार्यक्रम आचार संहिता लागू होने के बाद तैयार किया जाएगा। परीक्षा का कार्यक्रम जारी करते समय कोरोना संक्रमण की स्थिति का आकलन भी किया जाएगा। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच परीक्षा का कार्यक्रम प्रभावित हो सकता है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *