Share

लखनऊ. उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के नए चेयरमैन राजेंद्र कुमार तिवारी ने निर्देश दिए हैं कि निगम के जो कर्मचारी पान-गुटखा खाते पाए जाएं उनसे जुर्माना वसूला जाए। उन्होंने ये निर्देश निगम मुख्यालय के निरीक्षण के दौरान दिए।
उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनके कामों की जानकारी ली और निर्देश दिए कि अनुभागों में फाइलें व्यवस्थित तरीके से रखी जाएं। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। कहा, पान व गुटखा खाकर जगह-जगह थूकने की स्थिति मुख्यालय परिसर में न दिखे।
परिसर व कक्ष साफ-सुथरा रहना चाहिए। इसके लिए नियमित निगरानी की जाए। निरीक्षण में प्रबंध निदेशक नवदीप रिनवा व अपर प्रबंध निदेशक सरनीत कौर भी मौजूद थीं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *