Share

हरिद्वार। भगवानपुर में रविवार की दोपहर फिर एक बस में आग लग गई। बस में आग लगते ही कोहराम मच गया। सवारियों ने किसी तरह से कूदकर जान बचाई। उप्र के छुटमलपुर डिपो की यह बस हरिद्वार जा रही थी। बस में तीस सवारियां थी। बाद में दूसरी बस से यात्रियों को भेजा गया। तीन दिन में भगवानपुर में बस में आग लगने की दूसरी घटना है।
उप्र के छुटमलपुर डिपो की एक रोडवेज बस दोपहर के समय हरिद्वार के लिए रवाना हुई। बस में तीस सवारी बैठी हुई थी। भगवानपुर कस्बे में जैसे ही बस पहुंची तो बस के आगे के हिस्से में धुंआ उठना शुरू हो गया। इसके साथ बस में सवार यात्रियों में कोहराम मच गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। चालक ने बस को किनारे पर रोक दिया। इसके बाद सवारियों ने किसी से बस से कूदकर जान बचाई। इसके बाद चालक और सवारियों ने सड़क किनारे पड़े रेत को उठाकर फेंकना शुरू कर दिया, जिससे आग बुझी।
इस बीच सहारनपुर और छुटमलपुर डिपो की दो बसें आ गई। दोनों बसों से सवारियों को बैठाकर रवाना कर दिया गया। बाद में कर्मचारी बस को वापस छुटमलपुर डिपो में ले गए। बताते चले कि इससे पहले शुक्रवार को रुड़की डिपो की एक बस देहरादून से रुड़की आ रही थी। इस बस में 45 सवारी थी। बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह से जल गया। बड़ी मुश्किल से यात्रियों की जान बची थी। बसों में लगातार हो रही आग लगने की घटनाओं को लेकर यात्री भी परेशान है।
इन दिनों परिवहन निगम की ओर से चालक-परिचालकों के लिए 15 मार्च तक प्रोत्साहन योजना लागू की गई है। इसके तहत प्रतिदिन निर्धारित किमी पूरे करने पर कर्मियों को प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। ऐसे में खटारा बसों को भी सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है। एक या दो चक्कर लगाने के बाद यह बसें हांफ जा रही हैं। इसकी वजह से कोई बस बीच रास्ते में खड़ी हो जा रही है तो किसी में शॉट सर्किट से आग लग जा रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *