Share

देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के सचिव पद के चुनाव में महिम वर्मा ने बाजी मार ली। बीसीसीआइ के उपाध्यक्ष वर्मा ने 18 मतों के अंतर से प्रतिद्वंद्वी संजय गुसाईं पर एकतरफा जीत दर्ज की।
रविवार को सीएयू के सचिव पद का चुनाव हुए। जिसमें महिम वर्मा ने मुकाबले को एकतरफा बना दिया। इस दौरान कुल 52 वोटों में से 32 वोट महिम वर्मा को पड़े, जबकि संजय गुसाईं को महज 14 मत प्राप्त हुए। छह वोट निरस्त कर दिए गए। महिम वर्मा दूसरी बार सीएयू सचिव के तौर पर कार्य करेंगे। वर्मा को अब बीसीसीआइ उपाध्यक्ष का पद छोड़ना होगा। एक ही समय में वे दो पदों पर आसीन नहीं रह सकते।
रविवार सुबह 11.30 बजे से सुभाष रोड स्थित सीएयू कार्यालय में मतदान शुरू हुआ। इस दौरान कार्यालय के बाहर महिम वर्मा और संजय गुसाईं के समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। दोपहर एक बजे तक तकरीबन 90 फीसद मतदान हो चुका था। हालांकि, मतदान का समय दो बजे तक था। सीएयू के सदस्यों के अलावा डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों ने मतदान किया। तीन बजे वोटों की गिनती शुरू हुई। करीब 20 मिनट के भीतर ही गिनती पूर्ण हो गई और चुनाव अधिकारी सुवर्धन ने परिणाम घोषित कर दिया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *