Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। ईदगाह मैदान में शनिवार 39वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। देा दिन से बिगड़े मौसम के बावजूद भी भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रहीं। शनिवार को शहर इमाम हकीम सैय्यद मासूम अली आजाद धरने में पहुंचे और मंच से लोगों को खिताब किया।
शहर इमाम ने कहा कि धरने को शांतिपूर्ण चलायें और आने वाला होली का त्यौहार सभी मिलकर और प्रेम से मनायें। हमारा शहर अमन की मिसाल रहा है और रहना चाहिये। सभी लोग प्यार और सद्भाव से एक दूसरे का व प्रशासन का सहयोग करें। होली पर प्यार बांटे। हमारे शहर पर कोई दाग न लगे। शंतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा संवैधानिक अधिकार है सब प्रेम से रहे।
धरना प्रदर्शन में शाकिर हुसैन, जकी राईनी, वकी रशीद, आसिफ चैधरी, अनवर नावेद, शाहिल चैधरी, गुड्डू अजीम, बब्बन अब्बासी, एहतेशाम मंसूरी, हाफिज इरफान, जुबैर, आशू मुरादाबादी आदि मौजूद रहे। संचालन चांद खां ने किया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *