पहाड़ों पर जनवरी और फरवरी में 77 फीसद ज्यादा बरसे मेघ

186
Share

देहरादून। 17 वर्ष बाद उत्तराखंड में इस बार जनवरी-फरवरी में रिकॉर्ड बारिश हुई है। सूबे में एक जनवरी से 26 फरवरी के बीच सामान्य से 77 फीसद अधिक बारिश दर्ज की गई। इससे पूर्व इन दो महीनों में वर्ष 2003 में सामान्य से 79 फीसद अधिक बारिश हुई थी।
मौसम विभाग के अनुसार सामान्यता जनवरी-फरवरी में प्रदेश में 96.4 मिलीमीटर बारिश होती है। लेकिन, इस बार अब तक 170.6 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। इससे पहले वर्ष 2003 में इस मियाद में 172.55 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। उसके बाद यह दूसरा मौका है, जब शीतकाल में इतनी अधिक बारिश हुई है। बारिश के आंकड़े में सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी ऊधमसिंहनगर जिले में हुई। यहां इस अवधि में अमूमन 42 मिलीमीटर के आसपास बारिश होती है, लेकिन इस बार मेघ 168 फीसद ज्यादा यानी 114 मिलीमीटर बरसे। सबसे कम बारिश उत्तरकाशी में हुई। हालांकि, यहां भी बारिश का आंकड़ा सामान्य से सात फीसद ऊपर रहा। राजधानी देहरादून में भी मेघ खूब बरस रहे हैं। यहां अभी तक सामान्य से 112 फीसद अधिक बारिश हुई है।

LEAVE A REPLY