Share

देहरादून। कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। एक ओर जहां उत्तराखंड में शराब सस्ती हो गई है, तो वहीं अब बार का लाइसेंस डीएम देंगे। इसके साथ ही जल निगम और जल संस्थान के एकीकरण के लिए कैबिनेट मंत्री की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। उत्तरप्रदेश से कम की गई है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में शनिवार को कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। बैठक संपन्न होने के बाद लिए गए फैसलों की प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी गई। कैबिनेट ने किन-किन फैसलों पर मुहर लगाई है चलिए जानते हैं उनके बारे में।
नई आबकारी नीति को मंजूरी, उत्तर प्रदेश से कम की मदिरा की दर। बार का लाइसेंस अब देंगे डीएम। जल निगम और जल संस्थान के एकीकरण को कैबिनेट मंत्री की अध्यक्षता कमेटी बनी। नर्सों की भर्ती को नियमावली मंजूर। राज्य योजना आयोग में 126 पदों का सृजन। परिवहन विभाग की ढांचे को मंजूरी सभी जिलों में संभागीय परिवहन अधिकारी के पद रहेंगे गैरसैण विकास परिषद के अध्यक्ष अब आवास मंत्री रहेंगे। मेक इन इंडिया के तहत उत्तराखंड में रक्षा उपकरण और एयरो स्पेस के उपकरणों के स्वदेशी डिजाइन बनाने से जुड़े उद्योगों को हरी झंडी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *