शाहीन बाग की तर्ज पर हल्द्वानी में भी महिलायें बैठी सीएए-एनआरसी के खिलाफ धरने पर

223
Share

हल्द्वानी। सीएए-एसआरसी और एनपीआर के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग और लखनऊ के घंटाघर की तर्ज पर हल्द्वानी में भी मुस्लिम महिलाओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। हाथों में नारे लिखीं तफ्तियां लिए महिलाएं और बच्चे अपनी मांगों को पुरुजोर तरीके से उठा रहे हैं। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर रहीं प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि सरकार संविधान की प्रस्तावना के खिलाफ कार्य कर रही है। यह कदम देश के लोकतंत्र के लिए घातक है। हल्द्वानी के ताज चैघ्राहे पर प्रदर्शन करने वाली महिलों और बच्चों का धरना अनिश्चितकालीन होने वाला है।

LEAVE A REPLY