Share

नई दिल्ली। देशभर में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच पाकिस्तानी महिला को सरकार ने गुरूवार को भारतीय नागरिकता प्रदान कर दी। हालांकि यूपी, बिहार, दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडू समेत देश के कई राज्यों में प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन के मद्देनजर इन सभी जगहों पर धारा -144 लागू की गई है। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। बेंगलुरू में लेफ्ट विंग और मुस्लिम संगठनों ने कालाबुरागी इलाके में नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यहां इतिहासकार रामचंद्र गुहा समेत 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है।वहीं दिल्ली में प्रदर्शन के मद्देनजर लाल किला के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके साथ ही कई मेट्रो स्टेशनों पर सेवाएं रोक दी गई हैं। महाराष्ट्र में आज कांग्रेस, एनसीपी समेत कई दल नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ विरोध मार्च करेंगे। कांग्रेस, राकांपा और अन्य दलों ने एक मोर्चा बनाया है और वह इसको लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।कर्नाटक और बिहार में आज बंद है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *