Share

चंबा(टिहरी)। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि वनाधिकार आंदोलन का उद्देश्य राज्य के निवासियों को जल, जंगल और जमीन से जुड़े उनके हक-हकूक दिलाना है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार को जनहित को लेकर कार्य करना चाहिए।
सोमवार को नगर स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि वनाधिकार आंदोलन इसलिए चलाया जा रहा है कि राज्य के लोगों को उनके हक-हकूक मिल सके। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार जनविरोधी कार्य कर रही है। जिन सरकारों को युवाओं को रोजगार देना था उनसे रोजगार छीना जा रहा है। सरकारी उपक्रमों को निजी हाथों में देकर मनमानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को केन्द्रीय सेवाओं में आरक्षण दिया जाए वे जंगलों का संरक्षण कर रहे हैं इसलिए प्रत्येक परिवार को रसोई गैस का सिलेंडर निशुल्क उपलब्ध कराया जाए और बिजली भी निरूशुल्क दी जाए।
उन्होंने कहा कि टिहरी जिले के उन सभी विकासखंडों को ओबीसी के दायरे में लाया जाए जो टिहरी बांध से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों का बहिष्कार किया जाता रहेगा और प्रदेश की जनता को जागरूक करने उनके जल, जंगल व जमीन से जुड़े हक-हकूकों को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। पत्रकार वार्ता में उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष सुमना रमोला, पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख नरेन्द्र रमोला, सभासद शक्ति प्रसाद जोशी आदि मौजूद थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *