Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। सोमवार का दिन सर्दियों के मौसम का सबसे सर्द दिन रहा। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस पर आ गया तो वहीं अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस पर रहा। हाड़ कंपाती ठंड ने लोगों का बुरा हल कर दिया। सुबह के समय जहां घने कोहरे की चादर ने आवागमन पर असर डाला तो वहीं सारा दिन सूर्यदेव नदारद रहे जिसके चलते कंपकंपाने वाली ठंड ने लोगों को अलाव के पास से हटने नहीं दिया। लोग अलाव का सहारा लेकर बैठे हुए नजर आये। निजी व सरकारी कार्यालयों में भी सारा दिन चाय की चुस्कियां चलती रहीं। ठंड अधिक होने के कारण रात्रि में बाजार जल्दी बंद हो गये और लोग घरों में लिहाफो में दुबकने पर मजबूर हो गये।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *