Share

बहादराबाद। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने राज्य कर्मचारी का दर्ज देने समेत पांच मांगों के लिए जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंका। कहा कि अगर मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
शनिवार को पांच सूत्रीय मांगों को लेकर बढ़ेड़ी राजपुताना के पंचायत भवन पर भारापुर, कमालपुर सैनी, शांतरशाह, भौरी, दौलतपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं पहुंची। इन्होंने पंचायत भवन से लेकर हाईवे तक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला लेकर जुलूस निकाला। हाईवे पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए सीएम का पुतला आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर आंगनबाड़ी संगठन की ब्लाक अध्यक्ष बबलेश ने कहा कि देहरादून में आंगनबाड़ी की ओर से लगातार राज्य कर्मचारी बनाते हुए मानदेय हटाकर वेतन 18 हजार रुपये करने समेत पांच मांगों के लिए आंदोलन किया जा रहा है लेकिन सरकार आंदोलन पर संज्ञान नहीं ले रही है। चेतावनी देते कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती आंदोलन लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर रीना, संगीता सैनी, मोनी, अंजू रानी, सुनीता, जोनी, सपना, पारुल, अंजुम, किरण, पिकेश, ललित, रूबी, अमरेश, राखी, राजकुमारी, बबिता, नेहा, संजीता आदि मौजूद रही।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *