Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। हिंदू जागरण मंच मेरठ प्रांत द्वारा आयोजित ‘‘बलिदानियों की माटी को नमन’’ कार्यक्रम शनिवार 14 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से सर्किट हाउस के पीछे सेंट मैरी स्कूल पार्क में मझोला फेस 2 बुद्धिविहार में हो रहा है। मेरठ प्रांत के संयोजक हितेश बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि हिंदू जागरण मंच ने यह एक उत्तम पहल की है कि हमारे वीर सैनिक जो भारत मां की रक्षा के लिए शहीद हुए हैं जो गुमनामी के अंधेरों में खो जाते हैं ऐसे शहीदों की माटी को उनके गांवों से, क्षेत्रों से मुरादाबाद लाकर उनका पूजन इस कार्यक्रम के तहत किया जायेगा तथा ऐसे परिवारों को जिनके वीर सपूत देश के लिए न्यौछावर हो गये उनको नमन करते हुए उनके परिवारों को सम्मानित किया जायेगा। इस कार्यक्रम को करने का उद्वेश्य उन वीर सपूतों के परिवार को विश्वास दिलाना है कि देश की जनता उनके साथ है तथा उनके सपूतों की कुर्बानी को नमन करती है। हितेश बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम मंच की मुरादाबाद, रामपुर और सम्भल इकाई का संयुक्त कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में एनसीसी की 9, 23 व 24 बटालियन के कैडेट मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम स्थल पर 50 फिट ऊंचा तिरंगा लहराया जायेगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महानगर क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर बाइक रैली का आयोजन भी किया गया। हितेश बंसल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इन्द्रेश जी बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित रहेंगे।
हितेश बंसल ने मुरादाबाद वासियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे वीरों को नमन करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में पहुंचकर शहीदों के परिवारो को इस बात का एहसास दिलायें कि उनके क्षेत्र की जनता उनके साथ है तथा शहीदो की कुर्बानी को सदैव याद रखा जायेगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *