Share

कोटद्वार। झंडा चैक पर खननकारियों ने लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के रेंजर के साथ न सिर्फ अभद्रता की, बल्कि उनपर हमला कर दिया। पुलिस ने रेंजर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना शनिवार तड़के करीब पौने तीन बजे की है। लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के रेंजर बृजबिहारी शर्मा, आरक्षी महेंद्र सिंह और संजय सिंह नेगी के साथ खोह नदी में छापेमारी करने जा रहे थे। इस दौरान टीम को गाड़ीघाट से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली झंडा चैक की ओर आती नजर आई। रेंजर बीबी शर्मा ने ट्रॉली को रोक पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ के दौरान अचानक गाड़ीघाट निवासी किशनलाल ने उनसे गाली-गलौज करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए। साथ ही अपने 10-12 के करीब साथियों के साथ उन्हें जान से मारने की कोशिश की। साथ ही ट्रॉली में भरा रेत झंडा चैक पर ही गिरा दिया। बताया कि झंडा चैक पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने उनकी जान बचाई।
सूचना के बाद कोतवाली से मौके पर पहुंची पुलिस टीम ट्रैक्टर-ट्रॉली को रेंज परिसर में ले आई। रेंजर शर्मा ने कोतवाली प्रभारी को घटना की तहरीर देते हुए किशनलाल पर लोकसेवक पर जानलेवा हमला करने, राजकीय कार्य में बाधा डालने और उपखनिज की चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान जो भी नाम प्रकाश में आएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *