Share

कर्णप्रयाग। हैदराबाद में चिकित्सक के साथ दुराचार के बाद हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने व पीड़िता का मामला फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलवाने की मांग को लेकर डॉ.शिवांनद नौटियाल राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग के छात्र-छात्राओं ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में कॉलेज परिसर से मुख्य बाजार तक रैली निकाली।
इससे पूर्व कॉलेज परिसर में दो मिनट का मौन कर छात्रसंघ वक्ताओं ने कहा कि ऐसे मामलों में सरकार की चुप्पी आमजन में असुरक्षा की भावना पैदा कर रही है।
एबीवीवी नगर मंत्री सौरव कुमार के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं विद्यालय परिसर में एकत्र हुए और दोषियों को फांसी दो के नारों के साथ रैली निकाली। विद्यालय परिसर से पोखरीपुल, उमादेवी तिराहे से मुख्य बाजार तक निकली इस रैली में छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक डिमरी, मोहित रावत, संतोष टकोला, वंदना पंवार, संतोष जुयाल, अंकुर थपलियाल, गौरव रावत व विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *