Share

एजेंसी न्यूज
सीतापुर। कमिश्नर मुकेश कुमार और आईजी एसके भगत से बातचीत के बाद परिवारजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। जिसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शव को कस्बे के बाहर बगिया में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। यहां पर जेष्ठ पुत्र सत्यम तिवारी ने पिता कमलेश तिवारी को मुखाग्नि दी। इस दौरान कमिश्नर, आइजी के साथ ही जिले के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
बता दें कि हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी कि शुक्रवार को हत्या की गई थी। जिसके बाद डीजीपी ओपी सिंह ने मामले का खुलासा भी कर दिया। वहीं शुक्रवार रात को लखनऊ में काफी बवाल के बाद कमलेश तिवारी का शव महमूदाबाद लाया गया था। रात में शव आने के बाद से ही परिवार जन अंतिम संस्कार न करने की जिद पर अड़े थे। इस दौरान डीएम एसपी से लगाकर प्रशासनिक अफसरों ने कई बार मुलाकात कर मामला सुलझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी।
इस सबके बीच शनिवार की दोपहर कमिश्नर लखनऊ व आइजी लखनऊ जोन महमूदाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिवारजन से वार्ता की। उनकी मांगे मानने के बाद रविवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया है।
इसके अलावा परिवार की सुरक्षा का भी भरोसा दिलाया गया। जिसके बाद परिवारीजन शव के अंतिम संस्कार के लिए माने। कड़ी सुरक्षा के बीच शव का दाह संस्कार किया गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *